ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण सभा मथुरा Brajastha Maithil Brahman Sabha

वार्षिक सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026

कार्यक्रम तिथि : 19 फरवरी 2026 | प्रातः 4:30

Add a heading.png

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारी यह संस्था सन् 2022 में अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। इसी उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन, आगरा शाखा (मथुरा) द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार (फुलेरा दूज) को अधिवेशन एवं नवम आदर्श दहेज-रहित सामूहिक विवाह समारोह को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अतः समाज के समस्त विप्र महानुभावों एवं सभी शाखा सभाओं के पदाधिकारियों से सविनय निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमानुसार आयोजन में सहभागिता प्रदान करने की कृपा करें। साथ ही आदर्श दहेज-रहित सामूहिक विवाह हेतु वर-कन्या के जोड़े तैयार कर 5 फरवरी 2026 तक नीचे वर्णित मोबाइल नंबर पर सूचना देकर पंजीकरण कराने का प्रयास करें।

महासचिव +91-8630285841

राष्ट्रीय अध्यक्ष +91-9411086083

वेबसाइट संचालक +91-9582818240

इस पुण्य अवसर पर वर-कन्याओं के वैवाहिक कार्यक्रम में आत्मीय भाव से सहभागिता कर अपना नाम अंकित कराने का कष्ट करें। कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं होता। समाज की बेटी हमारी अपनी बेटी है, अतः उदार मन से अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करें।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों से पधारे वयोवृद्ध पुरुष एवं महिलाएँ, वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ शिक्षाविद्, वरिष्ठ पांडित्यकर्मी, वरिष्ठ कवि, वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत्त अधिकारी, उद्योगपति, संगीतज्ञ तथा मेधावी छात्र-छात्राओं (कक्षा 10, 12 एवं उच्च शिक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले) का सम्मान किया जाना सुनिश्चित है।

कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। बाहर से आने वाले सभी स्वजनों के ठहरने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम विवरण

19 फरवरी 2026 | दिन – गुरुवार

★ हवन – प्रातः 8:00 बजे से ★ स्वल्पाहार – 10:00 बजे से 11:00 बजे तक ★ आगंतुक अतिथियों एवं मुख्य अतिथि का मंचासीन – 11:30 बजे • दीप प्रज्वलन एवं देव प्रतिमाओं पर माल्यार्पण – 11:45 बजे ★ स्वागताध्यक्ष द्वारा स्वागत – 12:00 बजे ★ अतिथि सम्मान – 12:15 बजे ★ मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज की अग्रणी विभूतियों का सम्मान – 12:15 बजे ★ विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श – 1:00 बजे से 2:00 बजे तक ★ मुख्य अतिथि का संबोधन – 2:00 बजे ★ अध्यक्षीय संबोधन – 2:30 बजे ★ धन्यवाद ज्ञापन – 3:00 बजे

वैवाहिक कार्यक्रम

• बारात चढ़त – 12:00 बजे से 1:00 बजे तक • द्वार पूजन – 1:00 बजे • वरमाला – 2:30 बजे • विशिष्ट अतिथियों द्वारा वर-कन्याओं को आशीर्वाद – 2:30 बजे से 3:00 बजे तक • प्रीतिभोज – 3:00 बजे से • पाणिग्रहण संस्कार – शुभ लग्नानुसार 3:30 बजे से • विदाई – सायं 6:30 बजे

साभार, श्री के.के. शर्मा मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन, आगरा शाखा मथुरा

आप अपनी जानकारी हमे देने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें ---
क्लिक करें


Powered by