कार्यक्रम तिथि : 5 अक्टूबर 2025 | प्रातः 3:30

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 'अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में दिल्ली के कोने-कोने से भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे. कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि दिल्ली सरकार के मंत्री रविन्द्र इंद्रराज ने भी मंच साझा किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आना मेरे लिए और भी महत्वपूर्ण है. हम परशुराम जी को नमन करते हुए अनेक संकल्प ले रहे हैं. आज दिल्ली के हर कोने से ब्राह्मण समाज के लोग इस सम्मेलन में पहुंचे हैं. यह दिखाता है कि संगठन में ही सबसे बड़ी ताकत है, और जब समाज संगठित होता है तभी तरक्की करता है.
ब्राह्मण समाज ज्ञान की लौ जला रहा है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा ज्ञान, शास्त्र और धर्म के प्रचार में अग्रणी रहा है. मैं यह मानती हूं कि समाज में यदि कोई ज्ञान की लौ जला रहा है तो वह ब्राह्मण समाज है, जो केवल शास्त्रों की पूजा नहीं करता बल्कि शास्त्र के अर्थ और उसकी भावना को भी समझकर समाज में सद्भावना फैलाता है. देश और समाज की रक्षा में ब्राह्मण समाज की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है.
अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा, शाखा मथुरा के प्रतिनिधि भी सम्मानित
मथुरा शाखा की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष पंडित हीरालाल शर्मा, महासचिव पंडित के एस शर्मा को विशेष निमंत्रण दिया गया और उन्हें मंच पर सम्मान गौरव भी प्राप्त हुआ ।
मथुरा शाखा का दृष्टिकोण एवं उल्लास
मथुरा शाखा के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को अपनी शाखा की प्रतिबद्धता और सामाजिक कर्तव्यों के तहत एक गौरवशाली अवसर माना।
पंडित हीरालाल शर्मा, महासचिव पंडित के एस शर्मा और सी पी शर्मा ने समारोह में भाग लेकर ब्राह्मण समाज की सामाजिक-अध्यात्मिक भूमिका पर अपने अनुभव व विचार साझा किए।
कार्यक्रम में मीडिया और अन्य शाखाओं के प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर मिला, जिससे मथुरा शाखा की पहल एवं उद्देश्य व्यापक स्तर पर सामने आए।
मुख्यमंत्री के उद्बोधन, ब्राह्मण समुदाय की भूमिका पर प्रकाश और संदर्भ, और सामाजिक एकता की अपील ने समारोह को और गरिमामय बना दिया।
