मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन में आदर्श सामूहिक विवाह समारोह संपन्न
मथुरा: अखिल भारतीय श्री बृजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा की शाखा सभा मथुरा के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति अधिवेशन एवं आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मोती कुंज रोड स्थित राधे मोहन ग्रीनन्स गेस्ट हाउस पर आयोजित किया गया।
हवन पूजन से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल हवन पूजन के साथ शुरू हुआ, जिसमें शाखा सभा एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य पदाधिकारी ने भाग लिया। हवन के बाद अधिवेशन का शुभारंभ देव प्रतिमाओं के समक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
अतिथियों का स्वागत शुभारंभ के बाद स्वागत अध्यक्ष ने मंच पर उपस्थित अतिथियों और बाहर से आए हुए सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पंडित हीरालाल शर्मा एवं के एस शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
बाहर से आए हुए अतिथियों में बिहारी लाल वशिष्ठ, रामगोपाल शर्मा, अलीगढ़ से बीएल शर्मा, केडी शर्मा, बाल किशन दीक्षित, राजेश शर्मा, पंडित अखिलेश गौड़, दिल्ली से पधारे उदयवीर शर्मा, सुधीर शर्मा आदि विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अधिकारी एवं सदस्यों ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद मिश्रा ने की।
मेधावी छात्रों का सम्मान स्वागत समारोह के उपरांत मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज की अग्रणी विभूतियों का शाखा सभा एवं मंदिर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी ने सम्मानित किया।
सामाजिक मुद्दों पर चर्चा अधिवेशन के दौरान बाहर से आए हुए अतिथियों द्वारा समाज के उत्थान के लिए कई सामाजिक समस्या ओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सनातन शास्त्रों के प्रवक्ता, वेदाचार्य एवं राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य पुरोहित श्री गंगाधर पाठक मैथिल ने कहा, "हम सभी ब्राह्मणों को एक साथ रहना पड़ेगा, जिससे बाहर का कोई भी व्यक्ति हमारे सनातन धर्म को तोड़ ना सके। हम सभी ब्राह्मणों को ध्यान रखना चाहिए कि कन्यादान हमेशा शुभ मुहूर्त में करें, जिससे आने वाली संतानें सुशील एवं सुंदर होंगी। संगठन के विकास पर भी आपस में बैठकर चर्चा करनी चाहिए। विवाह अपने ही वर्ण में करें, जिससे सनातन धर्म को बचाया जा सके।"
राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन मुख्य अतिथि के उद्बोधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हीरालाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, "दहेज के मकड़जाल से समाज को बचाना चाहिए। दहेज एक अभिशाप है। सामूहिक जनेऊ संस्कार होने चाहिए।"


