कार्यक्रम तिथि : 19 मार्च 2026 | प्रातः 2:30

अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी संस्था की पत्रिका ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण संदेश प्रकाशित की जाएगी| इस पत्रिका का विमोचन 19 फ़रवरी 2026 को अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा, शाखा मथुरा के वार्षिक महासम्मेलन में मुख्य अतिथि परम पूजनीय पंडित श्री गंगाधर पाठक द्वारा किया गया |
यह पत्रिका द्वि-मासिक प्रकाशित की जाएगी, जिसकी प्रति संस्था के सदस्यों के लिए उपलब्ध है| पत्रिका के माध्यम से आप समाज के विचार प्राप्त कर सकते हैं|
आज की भागदौड भरी जिन्दगी में समाचार पत्र/पत्रिका इत्यादि पठन-पाठन हेतु समय निकालना बहुत ही कठिन हो जाता है। इसलिये अधिकतर लोग अपने स्मार्टफोन मे ही समाचार इत्यादि पढ लेते हैं। इसी के दृष्टिगत हर माह मैथिल ब्राह्मण संदेश मासिक पत्रिका की पी०डी०एफ फाईल (PDF File) आप अपने मोबाईल पर मंगा सकते हैं। जिसके लिये आप एक वर्ष का शुल्क 120/- दे कर मासिक पत्रिका के सदस्य बन सकते हैं|
इस तरह आपको एक वर्ष तक (जनवरी 2026 से दिसम्बर 2026 तक) पत्रिका की पीडीएफ फाईल आपके व्हॉटसएप पर मिल जायेगी। और समयानुसार आप उस पत्रिका को कहीं भी पढ़ सकते हैं |
सदस्यता प्राप्ति के लिए दिए गए लिंक पर अपना विवरण अवश्य भेजें|
प्रधान संपादक, पंडित श्री हीरालाल शर्मा
