
कार्यक्रम तिथि : 12 अक्टूबर 2025 | प्रातः 4:30

श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन शाखा सभा द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन हनुमान मंदिर धर्मशाला धौलीप्याऊ हनुमान नगर मथुरा पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि विवाह योग्य युवक युवतियों का सही उम्र पर विवाह हो सके। उसी का प्रयास हम लोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में करीब 20 युवक युवतियों का पंजीकरण हुआ।
संचालन श्री दयाशंकर शर्मा ने किया। युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मथुरा के अलावा आगरा, दिल्ली, झांसी एवं अन्य शहरों के लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में शाखा सभा के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पाठक, शाखा सभा के महामंत्री के एस शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष गया प्रसाद शर्मा, बेनीराम शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा व्यास, डोरी लाल शर्मा, फरीदाबाद से बृजमोहन शर्मा, अजय शर्मा, चंद्रप्रकाश मिश्रा, नेमचंद शर्मा, केशव देव पाठक एवं मीडिया प्रभारी केके शर्मा आदि उपस्थित थे।
अभी तक 20 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। मथुरा ब्राह्मण परिचय सम्मेलन विवाह स्थल हर वर्ष की तरह श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण हनुमान मन्दिर धर्मशाला, धौलीप्याऊ मथुरा उत्तर प्रदेश रखा गया।
आगामी विवाह सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2026 में फुलेरा दौज प्रस्तावित किया गया है, इसके संदर्भ में निश्चित दिनांक शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी।
साभार , श्री के के शर्मा मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन आगरा, शाखा मथुरा