कार्यक्रम तिथि : 1 नवम्बर 2026 | प्रातः 3:30

अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन शाखा सभा मथुरा,
अखिल भारतीय श्री ब्रजस्थ मैथिल ब्राह्मण महासम्मेलन की शाखा सभा मथुरा की ओर से रविवार को हनुमान नगर में एक भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विवाह योग्य 20 युवक-युवतियों के अभिभावकों और परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ और स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद, शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष सुशीला पाठक ने बाहर से आए सभी अतिथियों और आगंतुकों का पटुका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
सही उम्र में विवाह और सामाजिक भाईचारे पर मंथन
• मुख्य अतिथि पं. बृजमोहन शर्मा (फरीदाबाद) ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे सम्मेलनों का होना बेहद जरूरी है, जिससे विवाह योग्य बच्चों को उचित जीवनसाथी चुनने का सही अवसर मिल सके। उन्होंने अभिभावकों से विशेष अपील की कि वे बच्चों के विवाह में अनावश्यक देरी न करें और सही उम्र में उनका विवाह संपन्न कराएं। • राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम अध्यक्ष पं. हीरालाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है, एकजुटता आती है और सामाजिक प्रगति को एक नई गति मिलती है।
सफ ल संचालन और आभार
इस गरिमामयी कार्यक्रम का कुशल संचालन डीएस शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शाखा सभा के महामंत्री पं. केएस शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और आगंतुकों का आभार एवं धन्यवाद जताया।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित गया प्रसाद शर्मा, सोहनलाल शर्मा, महेश चंद शर्मा, डोरीलाल शर्मा, सुधीर शर्मा, नेमीचंद शर्मा, केशव देव पाठक, गोकुलचंद शर्मा, तुलाराम शर्मा, सतीश चंद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा और मीडिया प्रभारी केके शर्मा (चंचल) सहित अन्य प्रबुद्धजन शामिल थे।
ज्ञात हो आगामी वर्ष समाज का सामूहिक विवाह समारोह दिनांक 10 मार्च 2027 को निश्चित हुआ है। यह आवश्यक नहीं है कि यदि आपका संबंध सुनिश्च ित होता है तो आपको विवाह सम्मेलन से ही करना है, आप विवाह कहीं से भी कर सकते हैं।
साभार,
पंडित हीरा लाल शर्मा अध्यक्ष मो. 9411086083 मो. 8319093523
